फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: प्रदेश में ग्रीन एनर्जी ओपन एक्सेस पॉलिसी लागू करने की मांग, बिजली खरीदने की मिले छूट

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन बरेली चैप्टर की बैठक बुधवार को जंक्शन रोड स्थित होटल में आयोजित हुई। उद्यमियों ने दूसरे राज्यों की तर्ज पर उप्र सरकार से ग्रीन एनर्जी ओपन एक्सेस पॉलिसी लागू करने की मांग की।
विज्ञापन

चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी ने बताया कि प्रतिमाह उद्योगों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के लिए बैठक पर सभी ने सहमति जताई। मुख्य अतिथि ओपन एक्सेस सलाहकार सिद्धार्थ शुक्ला ने ग्रीन एनर्जी पॉलिसी की जानकारी दी। कहा कि तमिलनाडु, कर्नाटक, उत्तराखंड आदि राज्यों में 100 किलोवाट से अधिक लोड वाले उद्यमियों को यह छूट है कि वे सीधे उत्पादक या उत्पादन वाली कंपनी से बिजली खरीद सकते हैं। उत्तर प्रदेश में एक मेगावाट से अधिक लोड वाले उद्यमी ही इसका लाभ ले सकते हैं।
सिद्धार्थ ने बताया कि जो उपभोक्ता इस पॉलिसी के तहत बिजली की खरीदारी करते हैं, उन्हें प्रति यूनिट दो से तीन रुपये की बचत होती है। उन्होंने ओपन एक्सेस सोलर समाधान की भी जानकारी दी। यहां उद्यमी दिनेश गोयल, तनुज भसीन, रजत मेहरोत्रा, सलिल बंसल, विमल रिवाड़ी व अन्य लोग मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें