फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अवैध रूप से संचालित मांस बिक्री की दुकानें बंद करने की मांग

Sun, 12 Apr 2026 12:27 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बहेड़ी। नदेली रोड पर गन्ना विकास परिषद और गन्ना समिति के गेट के पास अवैध रूप से संचालित मांस बिक्री की दुकानें बंद करने की मांग एसडीएम से की गई है। एक सप्ताह में मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मोहल्ला केशव पुरम, आदर्श कॉलोनी, गन्ना समिति कॉलोनी, सरकारी अस्पताल के पास के निवासियों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि इस अवैध बाजार के आसपास चार मंदिर हैं। महिलाएं सुबह-शाम पूजा के लिए मंदिर जाती हैं तो वहां दुकान पर मौजूद लोग फब्तियां कसते हैं। मांस विक्रेता पशु अवशेष पास में ही फेंक देते हैं। वहां आवारा कुत्ते आते हैं। ये हिंसक कुत्ते लोगों को भी काट चुके हैं। स्कूल जाने के दौरान छात्राएं भी असहज महसूस करती हैं। आरोप है कि इन दुकानदारों की शिकायत के लिए जो भी बढ़ता है, उसके खिलाफ फर्जी रिपोर्ट दर्ज कराने की धमकी दी जाती है। लोगों ने एक सप्ताह में मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। दूसरी ओर गन्ना समिति के सचिव भी अवैध रूप से मांस बिक्री की दुकान खोलने वाले लोगों को नोटिस दे चुके हैं। एसडीएम इशिता किशोर ने पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें