फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बरखन में पुलिस चौकी की मांग तेज, लोगों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
लोगों ने कहा-थाने की दूरी अधिक, गांवों में बढ़ रहीं घटनाएं
विज्ञापन

बरखन। खतौआ में मारपीट के मामले के बाद कस्बा बरखन समेत आसपास के 24 से अधिक गांवों के लोगों ने बरखन में पुलिस चौकी खोले जाने की मांग तेज कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि बरखन केवल एक गांव नहीं बल्कि एक प्रमुख कस्बा है, जिसके अंतर्गत जरेली, जयनगर, अभयराजपुर, खतौआ, बरखना, हरचंदपुर, चेना, बबूरा, बबूरी, मोहम्मदपुर, बकूचियां, नकटीया, कुंदमन, कुंवरपुर करीम जान, जिगनिया भगवानपुर, सुतय्या खुर्द, सुतय्या कला, गजरौला, खाता नवदिया, ठिरिया सैदपुर, गुलड़िया धीमर, रघुनाथपुर, दलेलनगर, अदकटा रब्बानी बेगम समेत कई गांव आते हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि इतने बड़े क्षेत्र की सुरक्षा केवल थाना नवाबगंज के भरोसे है, जिसकी दूरी अधिक होने के कारण किसी भी घटना पर पुलिस समय से नहीं पहुंच पाती। क्षेत्र में चोरी, मारपीट, पारिवारिक विवाद और आपसी झगड़ों की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे लोगों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि यदि बरखन में पुलिस चौकी स्थापित कर दी जाए तो न सिर्फ अपराध पर अंकुश लगेगा, बल्कि आमजन को भी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र ही चौकी का निर्माण की मांग की है
विज्ञापन
विज्ञापन


बरखन निवासी डॉ. वसीम ने कहा कि क्षेत्र में आए दिन होने वाली छोटी-बड़ी घटनाओं के चलते आम लोगों को नवाबगंज थाने के चक्कर लगाने पड़ते हैं। दूरी अधिक होने के कारण मरीजों, महिलाओं और बुजुर्गों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। डॉ. नवाब हुसैन ने बताया कि बरखन क्षेत्र में आबादी लगातार बढ़ रही है और यहां कस्बाई स्वरूप विकसित हो चुका है, लेकिन पुलिस सुविधाएं आज भी ग्रामीण स्तर की हैं। डॉ. हुसैन ने मांग की कि बरखन में शीघ्र पुलिस चौकी स्थापित कर पर्याप्त स्टाफ की तैनाती की जाए, जिससे क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगे और लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत हो सके। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें