फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: पीडब्ल्यूडी की जमीन पर कब्जों का चिह्निकरण पूरा, शुरू होगा ध्वस्तीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पीडब्ल्यूडी और तहसील प्रशासन ने मीरगंज में कब्जेदारों को भेजा गया नोटिस, मची खलबली
विज्ञापन

मीरगंज। कस्बे में लोक निर्माण विभाग की भूमि पर बने अवैध मकानों और दुकानों के खिलाफ कार्रवाई तेज हो गई है। पीडब्ल्यूडी और तहसील प्रशासन ने संयुक्त रूप से अभिलेखों व नक्शों का आपसी मिलान कर चिह्निकरण की प्रक्रिया पूरी कर ली है। अवैध रूप से कब्जा किए गए लोगों को नोटिस भी जारी कर दिए गए हैं। इससे शुक्रवार को लोगों में खलबली मची रही।
विज्ञापन

पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता सलमान खान ने बताया कि पूरी प्रक्रिया नियमानुसार पारदर्शी तरीके से संपन्न की गई है। जिन लोगों ने पीडब्ल्यूडी की भूमि पर अतिक्रमण कर निर्माण किया है। उन्हें विभाग की ओर से स्पष्ट नोटिस देकर अवगत करा दिया गया है। निर्धारित समयावधि के बाद अवैध निर्माणों के खिलाफ ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए तिथि शीघ्र ही तय की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि कुछ कब्जाधारक निर्माण पुराने होने का हवाला देकर विरोध जता रहे हैं, लेकिन कानून के तहत पीडब्ल्यूडी की भूमि पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें