फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दिल्ली विवि के छात्र ने होमगार्ड को पीटा, राइफल छीनने की कोशिश

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दिल्ली विवि के छात्र ने पहले महिला और फिर होमगार्ड से अभद्रता कर दी। होमगार्ड की पिटाई कर राइफल छीनने की कोशिश की गई। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया तो अकड़ निकल गई। हवालात से वह हाथ जोड़कर बाहर निकला। गिड़गिड़ाते हुए उसने माफी मांगी। हालांकि पुलिस ने उसका चालान कर कोर्ट के समक्ष पेश कर दिया।
विज्ञापन

सीओ प्रथम आशुतोष शिवम ने बताया कि होमगार्ड सीताराम ने बृहस्पतिवार को प्रेमनगर थाने में सूचना दी कि वह एक एटीएम के पास ड्यूटी कर रहे थे। वहां आए युवक ने रुपये निकालने के दौरान पहले एक महिला से झगड़ा किया। जब उन्होंने बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी युवक उनसे ही उलझ पड़ा। आरोपी ने उनके साथ गाली-गलौज और हाथापाई कर दी। उनके पास मौजूद सरकारी राइफल छीनने की कोशिश की। सीताराम की ओर से प्रेमनगर थाने में सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने शिवाय को गिरफ्तार कर चालान कर दिया।
पुलिस ने जानकारी की तो पता लगा कि आरोपी का नाम शिवाय है। वह एमबी इंटर कॉलेज के पास रहता है। वह दिल्ली विवि से बीकॉम की पढ़ाई कर रहा है और इन दिनों घर आया हुआ है। उसके पिता एक बीमा कंपनी में शाखा प्रबंधक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें