फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: वैकल्पिक मार्गों से चलेंगी दिल्ली आगरा और बदायूं की रोडवेज बसें

Wed, 29 Jul 2026 02:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कांवड़ यात्रा के दौरान रोडवेज की दिल्ली, आगरा और बदायूं रूट की बसों का संचालन वैकल्पिक मार्गों से किया जाएगा। बरेली-बदायूं रूट पर कांवड़ियों का दबाव ज्यादा रहने के कारण सप्ताह में तीन दिन बरेली से बदायूं, कासगंज, मथुरा, आगरा, अलीगढ़ की बसों को डायवर्ट किए जाने के कारण दूरी और यात्रा का समय बढ़ जाएगा। यही स्थिति दिल्ली रूट की रहेगी।
विज्ञापन

रोडवेज ने भी डायवर्जन के अनुसार चार चरण का रूट चार्ट तैयार कर लिया है, लेकिन किराये में वृद्धि को लेकर अब तक कोई आदेश नहीं आया है। क्षेत्रीय प्रबंधक अजीम ने चारों डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को डायवर्जन के अनुसार की बसों के संचालन के निर्देश दिए हैं।
डायवर्जन व्यवस्था 31 जुलाई से 24 अगस्त तक प्रत्येक शुक्रवार रात 12 बजे से सोमवार रात 12 बजे तक लागू रहेगी। डायवर्जन के दौरान रोडवेज बसों का संचालन पुराने बस अड्डे से पटेल चौराहा, चौकी चौराहा, बियावानी कोठी, मालियों की पुलिया, सेटेलाइट, बड़ा बाइपास के रास्ते किया जाएगा।
विज्ञापन

एआरएम फाइनेंस राम अग्रवाल ने बताया कि डायवर्जन प्लान तैयार कर लिया गया है, लेकिन अभी किराया वृद्धि को लेकर मुख्यालय से कोई आदेश नहीं आया है। अगर मुख्यालय से आदेश आता है तो किराये में वृद्धि की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें