बरेली। विधवा पेंशन कार्यालय के बाहर सोमवार को महिलाएं पेंशन के बारे में पता करने पहुंची। तो उन्हें 15 दिन बाद फिर कागज लेकर फिर पता करने के लिए कहा गया। इन दिनों 20 से 25 महिलाएं जिला प्रोबेशन कार्यालय का चक्कर लगा रही हैं। वर्तमान में जिले में 96 हजार से अधिक महिलाएं पंजीकृत हैं।
आलम गिरीगंज के पास तालाब अहमद अली की रहने वाली हसीन ने बताया पिछले डेढ़ सालों से उनकी पेंशन नहीं आई है, जिसके लिए कई चक्कर लगा चुकी हैं। अब भी सुनवाई नहीं है, कहा जा रहा है कि 15 दिन बाद फिर आना। मढ़ीनाथ की बीना सिंह ने बताया एक साल से पेंशन नहीं मिली है, इन दिनों घर में कामकाज के चलते नहीं आ सकी। इस बार आई तो बता रहे हैं कि इनके रिकॉर्ड में मैं मृत हूं, इसलिए अब फिर से आवेदन करना होगा। इसकी शिकायत आईजीआरएस पोर्टल पर मुख्यमंत्री से अवश्य करूंगी। वहीं पेंशन कार्य देख रहे सोनू ने बताया तीसरी तिमाही का पैसा आने में कुछ दिन का समय लग सकता है। संवाद