फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अव्यवस्थाओं को लेकर एबीवीपी ने किया प्राचार्य का घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
समस्याओं का समाधान न होने पर उग्र आंदोलन की दी चेतावनी
विज्ञापन

बरेली। बरेली कॉलेज में व्याप्त तमाम अव्यवस्थाओं और अनियमितताओं को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद बरेली महानगर के कार्यकर्ताओं ने महानगर मंत्री आनंद कठेरिया के नेतृत्व में प्राचार्य का घेराव किया। कार्यकर्ता करीब दो घंटे तक कार्यालय में बैठे रहे। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों की मूलभूत समस्याओं को उठाया।

कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर की दयनीय स्थिति पर रोष व्यक्त करते हुए बताया कि 18,000 से अधिक विद्यार्थियों वाले इस महाविद्यालय में छात्र-छात्राएं पेयजल तक के लिए तरस रहे हैं। उन्होंने प्राचार्य प्रो. ओपी राय को परिसर में खराब पड़े वाटर कूलर और पानी की टंकियां दिखाईं। पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त करने के साथ ही कॉलेज में लगे कूड़े के ढेर हटवाकर साफ-सफाई की व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए कहा।
विज्ञापन

विद्यार्थियों की सुविधा के लिए एक सूचना केंद्र स्थापित करने की मांग उठाई। कहा कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की टीम कोई देखरेख नहीं कर रही है। इसके चलते परिसर में बेरोकटोक बाहरियों का प्रवेश हो रहा है।
विज्ञापन

आनंद कठेरिया ने कहा कि अगर जल्द से जल्द सभी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया, तो विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों के हक के लिए लड़ाई लड़ेगा। इस दौरान गौरव गंगवार, अनन्या झा, दीपिका कश्यप, खुशी ठाकुर, रोशनी रघुवंशी, आदर्श कुमार, केशव कनौजिया, नितिन चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें