फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: नगर पालिका के निर्माण कार्यों में देरी, ठेकेदार को काली सूची में डालने की तैयारी

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। नगर पालिका के निर्माण कार्यों में देरी होने पर अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार को काली सूची में डालने की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद फरीदपुर ने राज्य वित्त आयोग के अंतर्गत इंटरलॉकिंग, ब्रिक्स रोड, नाली व अन्य कार्यों के निर्माण के लिए वार्ड नंबर दो में गुड्डू के मकान से मुकेश के मकान तक का काम ठेकेदार अरविंद कुमार को दिया था। काम शुरू न होने पर सभासद व मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर अधिशासी अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए मौके पर अति शीघ्र काम करने के लिए ठेकेदार को नोटिस दिया। नोटिस के बाद भी ठेकेदार द्वारा काम नहीं शुरू कराया गया। वहीं, शिकायतकर्ता लगातार मौके पर काम जल्द शुरू कराने के लिए शिकायत कर रहे हैं। काम में देरी करने वाले ठेकेदार से नाराज अधिशासी अधिकारी ने शनिवार को उन्हें काली सूची में डालने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित लिपिक को निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन

कोई कार्य शुरू नहीं करने पर कार्रवाई की तैयारी : ईओ

नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र मिश्रा ने बताया कि एक माह पूर्व ठेकेदार अरविंद कुमार को निर्माण कार्य दिया गया था। उनके द्वारा अभी भी कोई कार्य शुरू नहीं कराया गया। अब उनके उनके खिलाफ काली सूची में डालने की तैयारी की गई है। काली सूची में डालने के लिए नोटिस भिजवाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें