बरेली। बरेली कॉलेज में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लेकिन कई विद्यार्थियों को अभी भी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ मेरिट सूची में छूटे हुए विद्यार्थियों को कॉलेज प्रशासन की ओर से बृहस्पतिवार को फीस जमा करने का अंतिम अवसर दिया गया था। हालांकि, वेबसाइट संबंधी दिक्कतों और अन्य तकनीकी समस्याओं के कारण कई विद्यार्थी फीस जमा नहीं कर सकें।
बरेली कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के बाद से ही कई विद्यार्थी कॉलेज के चक्कर लगा रहे है। इसमें अधिकांश विद्यार्थियों की यही शिकायत थी कि वह प्रवेश के लिए फीस नहीं जमा कर पा रहे है और वेबसाइट नहीं खुल रहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन ने छूटे हुए विद्यार्थियों को कोई मौका नहीं दिया है। वहीं बृहस्पतिवार को कई विद्यार्थी अपनी समस्या को लेकर कॉलेज स्थित सेमिनार हॉल पहुंचे, लेकिन वहां मौजूद प्रवेश समिति के सदस्यों ने उन्हें अगले दिन आने के लिए कहकर वापस भेज दिया। संवाद