फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छोटे स्टेशनों पर एनाउंसमेंट से मिलेगी प्लेटफॉर्म पर कोच पोजीशन की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। छोटे रेलवे स्टेशनों पर भी यात्रियों को ट्रेनों में अपना कोच तलाशने के लिए इधर-उधर दौड़ना नहीं होगा। पूर्वोत्तर रेलवे ने इसको लेकर पहल की है। छोटे स्टेशनों पर अब यात्रियों को एनाउंसमेंट के जरिये सूचना दी जाएगी कि ट्रेन का कौन सा कोच किसी जगह पर रुकेगा। जिन रेलवे स्टेशनों पर यह व्यवस्था की जा रही है, उनमें कई इज्जतनगर रेल मंडल के हैं। मंडल के करीब 18 स्टेशनों पर यह व्यवस्था जल्द शुरू करने का दावा है।
विज्ञापन

बड़े रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों के आवागमन, उनके ठहराव और प्लेटफार्म पर कोच पोजीशन समेत अन्य जानकारी पैसेंजर एड्रेस सिस्टम (पीडीएस) के जरिये डिस्प्ले पर दी जाती है। प्लेटफार्म पर कोच पोजीशन सिस्टम भी होता है। कौन सा कोच किस स्थान पर ठहरेगा उसकी सूचना भी डिस्प्ले के जरिये मिलती है।
छोटे स्टेशनों पर पीएएस की व्यवस्था है, लेकिन यहां डिस्प्ले सिस्टम का अभाव है। ऐसे में कई बार यात्रियों को ट्रेन में अपना कोच तलाश करने के लिए भटकना होता है। जिन स्टेशनों पर डिस्प्ले नहीं है वहां अब एनाउंसमेंट के जरिये सूचना दी जाएगी कि ट्रेन में जनरल, स्लीपर और एसी कोच कहां लगाए गए हैं।
विज्ञापन

पूर्वोत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज सिंह ने बताया कि सभी रेल मंडलों में इसको लेकर कवायद शुरू कर दी गई है। इज्जतनगर रेल मंडल के कई स्टेशनों पर भी यह व्यवस्था जल्द लागू होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें