आंवला। विकास क्षेत्र मझगवां के बसंतपुर गांव व विकासखंड आलमपुर जाफराबाद के गांव साहसा के कोटेदार पर राशन वितरण में अनियमितता के आरोप के बाद दोनों कोटेदार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसडीएम विदुषी सिंह के निर्देश पर जांच के बाद की गई।
इन दोनों गांव के राशन कार्डधारकों ने इस संबंध में आईजीआरएस पर कोटेदार के खिलाफ अभद्र व्यवहार व घटतौली करने की शिकायत दर्ज कराई गयी थी। पूर्ति निरीक्षक शिखा पांडेय की जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद कोटेदार बंसतपुर गांव के राकेश कुमार व सहासा गांव के अखंड प्रताप सिंह का कोटा निलंबित कर दिया गया है। इस दौरान मौके पर पूर्ति निरीक्षक ने मौके पर पहुंच कर दर्जनों राशनकार्ड धारकों से पूछताछ की व दुकान का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि कोटेदार द्वारा कार्ड धारकों को प्रति यूनिट एक से दो किलो तक कम राशन का वितरण किया गया। इसके अलावा अन्य गड़बड़ी भी मिले। संवाद