रक्षामंत्री राजनाथ सिंह पहली बार बरेली आ रहे हैं। वे त्रिशूल एयरबेस पर चेंजओवर कर पिथौरागढ़ रवाना होंगे। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार ने बताया कि रक्षामंत्री दिल्ली पालम हवाई अड्डे से वायुसेना के विमान से शनिवार सुबह 10:20 बजे बरेली सैन्य एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
त्रिशूल से वे हेलीकॉप्टर से नैनी सैनी पिथौरागढ़ रवाना होंगे। वहां से बरेली फिर अपराह्न 1:30 बजे आएंगे। सूत्रों ने बताया कि करीब दस मिनट स्थानीय अफसरों और संबंधित अफसरों और प्रतिनिधियों से मुलाकात कर वायुसेना के विमान से अपराह्न 1:40 बजे दिल्ली रवाना हो जाएंगे।