दीपों की रोशनी मं जगमगाता छात्रावास।
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के परास्नातक और शोध छात्रावास में दिवाली के उपलक्ष्य में दीपोत्सव का आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि कुलसचिव डॉ. राजीव कुमार और वार्डन डॉ. एके सिंह ने संयुक्त रूप से एक दीप प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव का शुभारंभ किया।
शुभारंभ के बाद छात्रावास में रह रहे विद्यार्थियों ने क्रमवार 21 सौ दीपकों को प्रज्ज्वलित कर दीपोत्सव मनाया। मुख्य आयोजक बीटेक के छात्र हरिकेश पटेल, शोध छात्र पवन गंगवार, एमबीए के चंदन मिश्रा, एमएससी के संचित और रक्षित सक्सेना, बीएड के आदित्य पांडेय रहे। हरिकेश के मुताबिक दीपोत्सव का उद्देश्य हॉस्टल के विद्यार्थियों का आपस में परिचय कराने, संवाद और उन्हें एकजुट करना था। उन्होंने कहा कि दीपोत्सव में सभी ने बढ़-चढ़कर भागेदारी की और आयोजन का लुत्फ उठाया। ब्यूरो