फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: गहरे गड्ढों पर ग्रीन सीट से ढका, लगाए गए संकेतक

Sat, 30 May 2026 01:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। मुख्यमंत्री ग्रीन रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट (सीएम ग्रिड) योजना के तहत नैनीताल रोड पर ठेकेदारों के बेतरतीब कार्य के चलते हो रहे हादसों का संज्ञान लेकर नगर निगम ने सुरक्षात्मक उपाय कराए हैं। गहरे गड्ढों को शुक्रवार को ग्रीन सीट लगाकर ढका गया है। साथ ही, वहां संकेतक भी लगाए गए हैं। कई जगह गड्ढे भरवाए भी गए हैं।
विज्ञापन

कोहाड़ापीर और नैनीताल रोड पर 47.74 करोड़ रुपये की लागत से यह काम कराया जा रहा है। हाल ही में नैनीताल रोड पर सीवर लाइन बिछाई गई है, लेकिन सड़क किनारे गहरे गड्ढे और खुले चैंबर जस के तस छोड़ दिए गए थे। अमर उजाला ने शुक्रवार को अंक में इस मामले को प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
इसके बाद नगर निगम के अफसर हरकत में आए। शुक्रवार को वहां कई गहरे गड्ढों पर सुरक्षात्मक उपाय कराए गए। इससे आसपास रहने वाले लोगों को राहत मिली है। फिलहाल निर्माण कार्य ठप है। वहीं, नैनीताल रोड पर अब भी कई लाइटें जल नहीं रही हैं। इससे राहगीरों को रात में असुविधा हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें