फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: मौलाना तौकीर रजा मामले में किस कोर्ट में होगी सुनवाई, केस ट्रांसफर करने की अर्जी पर फैसला आज

Thu, 21 Mar 2024 12:03 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

मौलाना तौकीर रजा के मामले में सुनवाई किस कोर्ट में होगी, बृहस्पतिवार को जिला जज कोर्ट का इस पर फैसला आ सकता है। केस ट्रांसफर करने की अर्जी पर सुनवाई सोमवार को पूरी हो चुकी है। अब फैसला आना बाकी है। 
विज्ञापन
मौलाना तौकीर रजा खां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईएमसी (इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल) प्रमुख मौलाना तौकीर रजा के मामले में सुनवाई किस कोर्ट में होगी, बृहस्पतिवार को जिला जज कोर्ट का इस पर फैसला आ आएगा। एडीजे रवि कुमार दिवाकर ने मौलाना तौकीर रजा को बरेली में वर्ष 2010 के दंगों का मास्टर माइंड मानते हुए कोर्ट में पेश होने के लिए समन जारी किया था। इसके बाद से मौलाना फरार हैं।

विज्ञापन


पुलिस मौलाना की तलाश नहीं कर सकी इस कारण समन भी तामील नहीं हो सका था। इसके बाद कोर्ट ने एसएसपी को 13 मार्च को आदेश दिया था कि मौलाना को गिरफ्तार कर 19 मार्च को कोर्ट में पेश किया जाए। पुलिस मौलाना को तलाश करती रही, लेकिन वह नहीं मिले। इस बीच मौलाना हाईकोर्ट की शरण में चले गए। 

2010 के दंगों के एक अन्य आरोपी शाहरूख ने मामले की सुनवाई किसी अन्य कोर्ट में कराने के लिए जिला जज के कोर्ट में अर्जी दी थी। केस की फाइल ट्रांसफर करने की अर्जी पर जिला जज की अदालत में सुनवाई सोमवार को पूरी हो गई थी। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद जिला जज ने फैसला सुनाने के लिए 21 मार्च तय की थी।
विज्ञापन


बदायूं मर्डर: पोते को सीने से चिपका रोती, हत्याकांड का खुलासा करने में अहम हो सकती हैं दादी की बातें; Video
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को जिला जज कोर्ट का फैसला आने के बाद साफ हो जाएगा कि मौलाना तौकीर रजा से संबंधित 2010 के दंगों के मामले में सुनवाई एडीजे की कोर्ट में होगी या फिर फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई होगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें