फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भाजपा नेता की ध्वस्त हुई मार्केट का उठा मलबा, बीडीए ने बुलडोजर से ध्वस्त की थीं दुकानें

Mon, 28 Apr 2025 02:58 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली

सार

बरेली के इज्जतनगर क्षेत्र में शनिवार को भाजपा नेता की मार्केट पर हुई ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के बाद रविवार को मलबा हटाया गया। हालांकि बीडीए का कहना है कि उसकी तरफ से मलबा नहीं उठाया गया है। 
विज्ञापन
दुकानों पर चला बीडीए का बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के भाजपा नेता की ध्वस्त हुई गुलजार मार्केट का रविवार को मलबा उठाया गया। साफ-सफाई के बाद दुकानदारों ने भी मलबे में दबा अपना सामान उठाया और जगह को खाली कर दिया। शनिवार को भाजपा नेता की मार्केट को बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया था। दुकानदारों ने नक्शा स्वीकृत होने का दावा करते हुए बीडीए अधिकारियों पर भवन स्वामी डॉ. हरिशंकर गंगवार से सांठगांठ का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन


डॉ. हरिशंकर भाजपा के शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह सहयोजक हैं। शनिवार को हुई कार्रवाई के बाद रविवार को ध्वस्त हुई इमारत का मलबा हटाया गया। हालांकि, बीडीए के अधिकारियों के मुताबिक, उन्होंने मलबा उठाने की कोई कार्रवाई नहीं की है। ऐसे में यह साफ नहीं हो पा रहा है कि मलबा किसने उठवाया है?

व्यापारियों का वीडियो वायरल 
बिल्डिंग ध्वस्त होने के बाद दुकानदारों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें उन्होंने डॉ. हरिशंकर को भाजपा का अतीक अहमद बताया है। वीडियो में इमारत का नक्शा पास होने का दावा भी किया गया है। अमर उजाला वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। 
विज्ञापन


बीडीए के संयुक्त सचिव दीपक कुमार ने बताया कि बरेली विकास प्राधिकरण की ओर से रविवार को ध्वस्तीकरण या मलबा हटाने की कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 

Trending Videos
विज्ञापन

व्यापारियों ने की कार्रवाई की मांग
प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल कार्यालय पर रविवार को संगठन की आपात बैठक हुई। महामंत्री सुदेश अग्रवाल ने बीडीए की कार्रवाई पर आपत्ति जताई। महानगर अध्यक्ष सतीश अग्रवाल ने कहा कि बीडीए अगर दमनकारी कार्य करेगा तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। जिला प्रशासन से प्रकरण की जांच कराकर दुकानदारों के पुनर्वास की व्यवस्था कराने की मांग की। 

जिलाध्यक्ष नवीन अग्रवाल ने इसमें लिप्त अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बैठक में संजीव अग्रवाल, नीलेश अग्रवाल, सचिन गुप्ता, राजेश मल्होत्रा, राजकमल भसीन, मुकुल अग्रवाल, अतुल अग्रवाल, दुर्गेश गुप्ता, मीडिया प्रभारी पंकज रोहतगी व अन्य मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें