फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अधिवक्ता संजय सिंह हत्याकांड में बहस अब 11 फरवरी को

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। अधिवक्ता संजय सिंह की हत्या के मामले में बहस अब 11 फरवरी को होगी। आरोप है कि कचहरी से घर जाते समय संजय सिंह के भाई मुदित प्रताप सिंह ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी थी। अधिवक्ता हत्याकांड में सुनवाई स्पेशल जज ज्ञानेंद्र त्रिपाठी के न्यायालय में चल रही है।
विज्ञापन

बिशारतगंज थाने के गांव अतरछेड़ी निवासी अधिवक्ता संजय सिंह 14 सितंबर 2021 को कचहरी से काम निपटाने के बाद घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में जीप से टक्कर मारकर उनकी हत्या कर दी गई।
अधिवक्ता की पत्नी रजनी सिंह ने अधिवक्ता के भाई मुदित प्रताप सिंह, उसके साथी गुड्डू, राहुल और मयंक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब कोर्ट में बहस चल रही है। सोमवार को बहस के बाद कोर्ट ने अगली सुनवाई के लिए 11 फरवरी की तारीख तय कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें