फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव मंझा के मजरा कल्याणपुर का मामला, चार दिन पहले मायके से आई थी ससुराल
विज्ञापन

अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव मंझा के मजरा कल्याणपुर में मंगलवार शाम विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए। विवाहिता के परिजनों की तरफ से भी अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है।
ग्रामीणों ने बताया कि 20 वर्षीय काजल थाना भमोरा के गांव मकरंदापुर की रहने वाली थी। उसका विवाह दो साल पहले गांव निवासी विकास से हुआ था। उसको एक छोटा बच्चा भी है। तीन-चार दिन पहले ही काजल अपने मायके से ससुराल आई थी। जिस समय काजल का कमरे में शव मिला। उस वक्त उसका पति गुलड़िया बाजार में सब्जी लेने गया था। पड़ोस के बच्चों ने जब काजल को पंखे से लटका देखा तो पड़ोसियों को बताया। थाना प्रभारी जगत सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया है। फिलहाल काजल के परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन

-
पति से विवाद के बाद महिला का फंदे पर लटका मिला शव, गांव हिम्मतपुर का मामला, भाई ने पुलिस को दी तहरीर
भमोरा। गांव हिम्मतपुर में पति से विवाद के बाद महिला का शव मंगलवार को फंदे पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है। विवाहिता के भाई ने मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन

शाहजहांपुर के जिगनिया खुदागंज गांव के मनोहर लाल ने बताया कि उन्होंने अपनी बहन 27 वर्षीय गौरी की शादी आठ वर्ष पूर्व भमोरा थाना क्षेत्र के गांव हिम्मतपुर निवासी अमित सागर के साथ की थी। वह सिक्किम में रहकर मजदूरी का कार्य करता है। 15 दिन पूर्व गांव लौटा था, तब से लगातार पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। सोमवार देर रात गृह क्लेश से तंग आकर गौरी ने फंदा लगा ली। छह साल के बेटे आदित्य जब कमरे में गया तो चीख निकल गई, जिसकी आवाज सुन परिजन आ गए। सूचना पर पहुंचे भाई मनोहर लाल ने थाने में तहरीर दी है। गौरी को तीन बेटे हैं। एसओ भमोरा सनी चौधरी ने बताया कि शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें