फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमला, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हाफिजगंज। गाली देने से मना करने पर घर में घुुसकर दबंग ने दलित दंपती पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल दंपती की तहरीर पर हाफिजगंज पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष ने भी तीन लोगों के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के गांव नवदिया बमनपुरी निवासी अनुसूचित जाति के विजय कुमार ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उनके बच्चे दोपहर के समय गली में खेल रहे थे। तभी गांव के ही महेंद्र पाल और सर्वेश ने आकर गाली-गलौज की, जिसको लेकर पत्नी ने विरोध किया था। इसके बाद दबंग घर में घुसकर पत्नी को बाल पकड़कर पीटा। पुलिस ने संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। वहीं, दूसरे पक्ष के महेंद्र पाल ने भी विजय, हिमाचल, उसकी पत्नी पर घर में घुसकर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें