बहेड़ी। महाशिवरात्रि के पर्व की सुबह गुरसौली गांव में प्रतिबंधित पशु के अवशेष खेत में पड़े मिले। इसकी सूचना इलाके में फैल गई। गोरक्षक व हिंदू दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे। उधर, सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
गोरक्षक व हिंदू दल के रजत पंडित ने सूचना दी कि गुरसौली गांव के जंगल में प्रतिबंधित पशु के अवशेष पड़े हैं। उन्होंने इस मामले में उच्च अधिकारियों को भी सूचना दी। मौके पर पुलिस व पशु चिकित्सा अधिकारी पहुंचे गए। अवशेषों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। मौके पर मौजूद गो रक्षक दल के पदाधिकारी को पुलिस ने भरोसा दिलाया कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी। नारायण नगला के चौकी पुलिस का कहना है कि अवशेष काफी दिन पुराने लग रहे हैं। संवाद