नवाबगंज। गन्ने के खेत में पत्ती काट रहे एक युवक पर चार अज्ञात लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। परिजनों ने घायल युवक को कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की तहरीर युवक के पिता ने थाना नवाबगंज में दी है।
पुलिस के मुताबिक थाना क्षेत्र के परौथी झाला गांव के राजेश कुमार का आरोप है कि वह मंगलवार सुबह अपने खेत पर गन्ने की फसल में गन्ने की पत्ती काट रहे थे। इसी बीच उनके खेत में चार संदिग्ध लोग आकर उनको पीटकर घायल कर दिया। आरोपियों ने उनके गले में रस्सी डालकर गला घोंटने की कोशिश की, लेकिन शोर पर लोगों के पहुंचने पर आरोपी भाग गए। परिजनों ने राजेश को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनकी हालत नाजुक है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस को जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद