फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: बरेली में युवक की हत्या कर फेंकी लाश, मृतक की नहीं हुई शिनाख्त, जांच में जुटी पुलिस

Tue, 28 Dec 2021 10:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरेली जिले के बिथरी क्षेत्र में पुरनापुर गांव के पास एक युवक की लाश बरामद हुई है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की कहीं और हत्या करके शव यहां लाकर फेंका गया है। डॉग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए, लेकिन न तो हत्यारों का कोई सुराग मिला और न ही युवक की शिनाख्त हो सकी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह पुलिस को सूचना मिली की बीसलपुर रोड पर पुरनापुर गांव को जाने वाली सड़क पर एक युवक की लाश पड़ी है। बिथरी इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा मौके पर पहुंचे। डाग स्क्वाड और फोरेंसिक टीम भी बुला ली गई। इंसपेक्टर ने बताया कि युवक की उम्र करीब 40 वर्ष है। 

आसपास के गांवों के लोगों को बुलाकर शिनाख्त कराने की कोशिश की गई, लेकिन पहचान नहीं हो सकी। युवक सफेद शर्ट ,काली पेंट और काली जैकेट पहने था। उसके सीने में गहरा घाव है। पुलिस ने मृतक के दाएं पैर के जूते का तला ज्यादा घिसा होने पर उसके ड्राइवर होने की आशंका जताई है। जहां शव मिला है, वहां पास में गन्ना क्रशर भी है। 
विज्ञापन


यहां गन्ने की ट्रैक्टर ट्रॉलियां आती रहती हैं। आशंका जताई जा रही है कि युवक के सीने में गोली मारकर हत्या की गई है। हालांकि मौत की सही वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही सामने आएगी। शव का पोस्टमार्टम बुधवार को होगा।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें