बरेली। बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर निवासी सतीश मिश्रा (40) का शव बुधवार रात सिटी स्टेशन के पास मिला। किला पुलिस इसे आत्महत्या माना रही है। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
सोनू ने बताया कि उसके भाई सतीश बुधवार सुबह से लापता थे। सतीश की पत्नी की एक साल पहले मौत हो गई थी। पत्नी की मौत के बाद से उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं चल रही थी। इससे सतीश तनाव में रहते थे। देर रात पुलिस ने परिवार को सूचना दी कि सिटी स्टेशन के पास उनका शव पड़ा है। किला पुलिस तसल्ली के लिए सतीश को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की पहचान की। परिजनों ने उनकी हत्या का शक जताया। किला थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि शव के पास विषाक्त पदार्थ की शीशी मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो