फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: फंदे से लटका मिला युवक का शव

Fri, 29 Dec 2023 02:30 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
क्योलड़िया/नवाबगंज। गुलरिया लेखराज गांव में बृहस्पतिवार को एक युवक का शव फंदे से लटका मिला। गांव में चर्चा है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की है। परिजनों ने देर रात तक कोई तहरीर पुलिस को नहीं दी थी।
विज्ञापन

थाना क्योलड़िया के गांव गुलरिया लेखराज निवासी स्वतंत्र कुमार उर्फ सोनू (22 वर्ष) बीएससी के छात्र थे। दो साल पहले उनका विवाह पुष्पादेवी के साथ हुआ था। दंपती के एक साल की बेटी है। ग्रामीणों ने बताया कि सोनू का पत्नी से विवाद चल रहा था। बुधवार शाम वह खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने चले गए।
सुबह जब परिजन जागे तो काफी समय तक सोनू बाहर नहीं आए। उन्हें जगाने के लिए पिता मोहनस्वरूप ने दरवाजा खटखटाया। अंदर से कोई जवाब न आने पर जब वह कमरे में पहुंचे तो सोनू का शव फंदे से लटक रहा था। तुरंत ही उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
विज्ञापन

शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। सोनू की मौत के बाद पिता मोहनस्वरूप, पत्नी पुष्पादेवी, भाई पुष्पेंद्र, अरूण कुमार, बंटू और बन्ने का रो-रोकर बुरा हाल है। मामले में थाना प्रभारी पुष्पेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी। अब तक परिजनों की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें