फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अपनी न हुई प्रेमिका तो उसके पति को मार दिया

Fri, 29 Dec 2023 02:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
आंवला। 10 अक्तूबर को फुलासी रेलवे फाटक के पास पेड़ पर शव लटका मिलने के मामले का बृहस्पतिवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी के पूर्व प्रेमी और उसके साथी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने कबूल किया कि प्रेमिका के साथ शादी न हो पाने की खुन्नस में उसने हत्या की थी।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक आरके शर्मा ने बताया कि 10 अक्तूबर को युवक का शव पेड़ से लटका मिला था। पास में ही बाइक पड़ी थी। परिजनों ने बताया कि युवक अपनी ससुराल गया था। वहां से लौटने की जानकारी मिली मगर वह घर नहीं पहुंचा। तलाश करने पर उसका शव मिला। मामले में रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस खुलासे का प्रयास कर रही थी।
जांच में सामने आया कि मरने वाले युवक की पत्नी का शादी से पहले एक थाना हाफिजगंज के गांव चेना मुरारपुर निवासी पिंटू उर्फ बंटू से प्रेम-प्रसंग था। शादी के बाद उसने आरोपी से बात करनी बंद कर दी। इस वजह से वह बौखलाया हुआ था। पति की हत्या कर उसने प्रेमिका के साथ शादी करने का प्लान बनाया। इसके लिए उसने अपनी बुआ के लड़के अखा निवासी सुभाष यादव को साथ लिया।
विज्ञापन

पहले आरोपियों ने युवक के साथ बैठकर शराब पी। नशा हो जाने पर वह उसे लेकर फुलासी रेलवे फाटक के पास पहुंचे। बाइक पर खड़ा करने के बाद आरोपियों ने उसके गले में फंदा डाल दिया। इसके बाद बाइक स्टार्ट कर दी। पूछताछ में पिंटू ने बताया कि युवक को शादी से पहले के प्रेम-प्रसंग के बारे में पता चला गया था। इसके बाद से वह उसकी हत्या की साजिश रच रहा था। इसलिए उसने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें