फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कमरे में फंदे से लटका मिला होटलकर्मी की पत्नी का शव, पुलिस जांच में सामने आई यह बात

Wed, 08 May 2024 06:42 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के बारादरी क्षेत्र में मंगलवार रात एक महिला का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। उसका पति होटल में नौकरी करता है। घटना के वक्त वह ड्यूटी पर था। पुलिस की प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या को बताया जा रहा है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के बारादरी क्षेत्र में मंगलवार रात होटलकर्मी की पत्नी का शव फंदे से लटका मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। प्राथमिक जांच में  घरेलू विवाद की वजह से महिला के जान देने की बात सामने आ है।  

विज्ञापन


बारादरी क्षेत्र के डोहरा गौटिया निवासी उमेश होटल में खाना बनाते हैं। घर में पत्नी कल्पना (30), दो बच्चे व माता-पिता मौजूद थे। रात 11 बजे कमरे से बच्चों के रोने की आवाज आई तो पास के कमरे में सो रहे उमेश के माता-पिता जागे। उन्होंने कमरा खोलकर देखा तो कल्पना का शव फंदे से लटका हुआ था। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उमेश भी मौके पर पहुंच गए। इंस्पेक्टर बारादरी अमित पांडेय ने बताया कि महिला की आठ और चार साल की दो बेटियां हैं। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का लग रहा है। कोई तहरीर भी नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें