फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: हत्या कर खेत में फेंका दुष्कर्म के आरोपी का शव, तीन हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीगंज। तीन दिन से लापता युवक का शव बृहस्पतिवार को गांव के बाहर सरसों के खेत में पड़ा मिला। गला दबाकर हत्या करने के बाद शव खेत में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

वह दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका था। इन दिनों जमानत पर चल रहा था। एक महिला से उसके संबंध भी थे। महिला के पति से भी उसका विवाद चल रहा था। पुलिस ने महिला के पति समेत तीन लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। सीबीगंज थाने के गांव परधौली निवासी कृपांश ने बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे सरसों के खेत में शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर सुरेश चंद्र गौतम मौके पर पहुंचे।
शव की शिनाख्त परधौली निवासी लोकेश कुमार गंगवार (38) के रूप में की गई। वह तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा और अविवाहित था।
मजदूरी करता था। तीन दिन से वह घर से लापता था। वह अक्सर कई-कई दिन के लिए घर से चला जाता था। ऐसे में परिजनों ने थाने में गुमशुदगी भी दर्ज नहीं कराई थी।
विज्ञापन

एसपी सिटी मानुष तारीक, सीओ द्वितीय संदीप सिंह और फॉरेंसिक टीम ने भी मौके की पड़ताल कर साक्ष्य जुटाए। मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई तहरीर नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें