फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: राधेनगर गांव के ई-रिक्शा चालक का शव बिल्सी में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
सोमवार को घर से बुकिंग में ई-रिक्शा लेकर जाने की बात कहकर गया था
विज्ञापन

बिशारतगंज। थाना क्षेत्र के राधेनगर गांव से सोमवार को ई-रिक्शा चलाने गए युवक का शव जनपद बदायूं के बिल्सी थाना इलाके में मिला। बृहस्पतिवार शाम शिनाख्त होने पर गांव में मातम पसर गया। रोते-बिलखते परिजन बदायूं रवाना हो गए।
बिशारतगंज थाने के एसआई अनीस अहमद ने बताया कि गांव राधेनगर निवासी मनीष (21) ई-रिक्शा चलाते थे। सोमवार दोपहर वह घर वालों से बुकिंग में ई-रिक्शा लेकर जाने की बात कहकर गए। दूसरे दिन भी वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों ने मनीष की तलाश की, परंतु कोई सुराग नहीं लगा। 14 जनवरी को मनीष के बड़े भाई विजेंद्र ने गुमशुदगी दर्ज करा दी। इधर, बिल्सी थाने के एसआई वीरसेन ने बताया कि 13 जनवरी की सुबह वजीरगंज-बिल्सी रोड पर घंघोषी गांव के समीप जूनियर हाई स्कूल के सामने सड़क किनारे खाई में ई-रिक्शा के नीचे दबी हालत में एक युवक का शव पड़ा मिला। मौके पर शिनाख्त नहीं होने पर पोस्टमाॅर्टम बाद शव रखवा दिया गया। ई-रिक्शा पर पड़े नंबर के आधार पर ई-रिक्शा एजेंसी के माध्यम से मृतक की शिनाख्त हो सकी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

भाई ने अनहोनी की आशंका जताई
मनीष के भाई विजेंद्र ने बताया कि एक व्यक्ति अक्सर मनीष का ई-रिक्शा बुकिंग में ले जाया करता था। 12 जनवरी को भी वही व्यक्ति ई-रिक्शा बुकिंग में लेकर गया था। उन्होंने मनीष के साथ घटना करने की आशंका जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें