फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या कर ग्रिल में फंदा बांधकर लटका दिया दिव्यांग का शव

विज्ञापन
दिव्यांग सुमित यादव (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन

इज्जतनगर के गांव मुड़िया अहमदनगर का मामला, दोस्त पर आरोप
विज्ञापन

बिजली से झुलसने के बाद काटने पड़े थे दोनों हाथ और एक पैर

हाफिजगंज/रिठौरा। दोनों हाथ और एक पैर से दिव्यांग सुमित यादव की हत्या करके शव घर में ग्रिल के सहारे फंदे पर लटका दिया। भाई ने उसके दोस्त पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
इज्जतनगर के गांव मुड़िया अहमदनगर निवासी धर्मपाल का 21 वर्षीय पुत्र सुमित यादव तीन वर्ष पहले करंट लगने से झुलस गया था। इलाज के कुछ दिन बाद उसे सेप्टिक हो गई तो डॉक्टर ने उसके दोनों हाथ और एक पैर काट दिया। इसके बाद से ही वह शराब भी पीने लगा था। परिजन के मुताबिक गांव के ही एक युवक से सुमित की दोस्ती थी, जो उसे अक्सर शराब पिलाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े भाई सुशील के मुताबिक बृहस्पतिवार को सुमित घर पर अकेला था। शाम करीब साढ़े छह बजे वह काम खत्म करके घर पहुंचे तो उसका शव कमरे में लगी खिड़की की ग्रिल से चादर के फंदे के सहारे लटका था। घटना की सूचना पर इंस्पेक्टर इज्जतनगर सतीश कुमार फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने शव को उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घरवालों का कहना है कि अक्सर शराब पिलाने वाले दोस्त ने ही कोई विवाद होने पर सुमित की हत्या करके शव लटका दिया है।

दिव्यांग सुमित ऊंची ग्रिल में कैसे बांधेगा फंदा

सुमित के भाई सुशील का कहना है कि जिस ग्रिल से सुमित का शव लटका मिला, उसकी ऊंचाई करीब पांच फुट है। दिव्यांग होने के कारण सुमित इतनी ऊंचाई पर फंदा नहीं लगा सकता है। इसके अलावा चादर में जिस तरह की गांठ बंधी हुई है, उसे देखकर भी लग रहा है कि बाद में लगाई गई है। उन्होंने उसकी हत्या करके शव फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है।

बदला क्राइम सीन, परिवार वाले शक के दायरे में

इंस्पेक्टर इज्जतनगर सतीश कुमार ने बताया कि जांच के दौरान सामने आया कि परिवार वालों ने गांव के झोलाछाप को बुलाकर सुमित को दिखाया था, तब वह चारपाई पर लेटा था। झोलाछाप उसे मृत घोषित करके चला गया। मगर जब पुलिस पहुंची तो शव ग्रिल पर लटका मिला। पुलिस हर बिंदु पर जांच कर रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अभी कोई तहरीर भी नहीं दी गई है। बताया जाता है कि सुमित की कुछ जमीन भी थी, जिसके चलते पुलिस परिवार वालों को भी संदेह की नजर से देख रही है।

इस मामले में क्राइम सीन बदलने की बात सामने आई है। पहले युवक चारपाई पर लेटा होने की बात सामने आई लेकिन पुलिस पहुंची तो वह फंदे पर लटका मिला। संपत्ति समेत हर बिंदु पर पुलिस गहराई से छानबीन कर रही है।- रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें