फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: किराये पर रह रहे संविदा कर्मी का शव कमरे में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
भुता। कस्बा भुता में किराये पर रह रहे कमरे में संविदा कर्मी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हाथरस जिला के ग्राम मझोला निवासी 25 वर्षीय शिवेंद्र प्रताप स्वास्थ्य विभाग में संविदा कर्मी के पद पर ग्राम मगरासा में कार्यरत थे। वह कस्बा भुता में संजीव कुमार के मकान में दूसरी मंजिल के कमरे में किराये पर रहते थे। बृहस्पतिवार दोपहर तक शिवेंद्र कमरे से नहीं उठे। मकान मालिक संजीव ने बताया कि वह वहां पहुंचे तो देखा कि कमरा अंदर से बंद है। कोई आहट नहीं हो रही है। तभी आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरा के दरवाजे के कंडे को तोड़कर मृत अवस्था में उसे पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। मौके पर जांच-पड़ताल की। बताया जाता है कि वह शराब पीने का आदी था।

कार्यवाहक थाना प्रभारी जोगिंदर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट के बाद मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा। तभी अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें