फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: आठ दिन से लापता बरेली के युवक का दिल्ली में मिला शव, दादी-मां का इकलौता सहारा था; हत्या का आरोप

Wed, 12 Nov 2025 12:27 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सार

बरेली के एक युवक की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। वह आठ दिन से लापता था। बुधवार को उसका शव खून से लथपथ मिला। उसकी मां और दादी ने हत्या का आरोप लगाया है। 
विज्ञापन
लकी मखानी की दादी और मां - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र निवासी लकी मखानी (25 वर्ष) की दिल्ली में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। लकी आठ दिन से लापता था, उसका खून से लथपथ शव मिला तो परिजनों ने दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। दिल्ली पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम का कराया है। लकी अपनी दादी और मां का इकलौता सहारा था।
विज्ञापन


बदायूं रोड स्थित बीडीए कॉलोनी निवासी ज्योति देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति निहाल चंद्र की चार साल पहले मौत हो चुकी है। घर में वह और उनकी 90 साल की सास रहती हैं। उनका इकलौता बेटा लकी मखानी छह साल से नोएडा व दिल्ली में रहकर नौकरी कर रहा था। करीब छह महीने पहले लकी ने नोएडा सेक्टर-62 स्थित एक निजी कंपनी ज्वाइन की थी। उन्हें बताया गया कि वह पिछले सोमवार को साढ़े 11 बजे ऑफिस से छुट्टी लेकर निकला था, उसके बाद से वह नहीं लौटा। 

यह भी पढ़ें- Bareilly News: नवाबगंज की चीनी मिल नहीं करेगी गन्ना पेराई, बहेड़ी की केसर मिल पर भी संशय बरकरार
विज्ञापन


लकी के लापता होने के बाद उसकी मां ज्योति देवी ने बताया कि बेटे से आखिरी बार उनकी पिछले मंगलवार को सुबह 11:35 बजे फोन पर बात हुई थी। उसके बाद उसका नंबर भी बंद हो गया। इसके पहले रात में वह अपने दोस्त के साथ पार्टी करने गया था। उसके दोस्त ने बताया कि उसने लकी को हाईवे पर छोड़ दिया था। उन्होंने बताया कि अनहोनी की आशंका भांपकर उन्होंने नोएडा के सेक्टर-58 थाने में सात नवंबर को लकी की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। अब उसका रक्तरंजित शव मिला है।
Trending Videos
विज्ञापन

बरेली में ही होगा अंतिम संस्कार
ज्योति देवी ने बताया कि उन्हें नहीं पता था कि बेटे का शव इस हाल में मिलेगा। उनका कहना था कि लकी या परिवार की किसी से दुश्मनी तो नहीं है लेकिन उन्हें लग रहा है कि उनके बेटे की रंजिशन हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस को सही तरीके से मामले की जांच करके सच सामने लाना चाहिए। उन्होंने बताया कि बेटे के शव को दिल्ली से घर लाया जाएगा। बुधवार को शव का अंतिम संस्कार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें