फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: युवक का रास्ते में मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। बाल कटवाने को कहकर घर से निकले युवक का शव गांव के रास्ते पर पड़ा मिला। सूचना पर आई पुलिस व फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल पर जांच-पड़ताल की। टीम को युवक के शव के पास से जहर की गोली की डिब्बी पड़ी मिली।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव मेवा शरफापुर निवासी मोहम्मद हनीफ (22) ने मंगलवार दोपहर घर वालों से कहा कि वह पड़ोस के गांव मेहतपुर तिजासिंह में अपने बाल कटवाने जा रहा है, लेकिन कई घंटे बीतने के बाद भी घर नहीं पहुंचा। इसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन की। शाम को उसका शव गांव से दूर रास्ते में पड़ा मिला। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से जहर की डिब्बी मिली। इसके बाद परिजनों ने कार्रवाई करने से मना कर दिया है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। संवाद

नदी में मिला वृद्धा का शव
शीशगढ़। घर से तीन दिन पूर्व लापता हुई मानसिक बीमार वृद्धा का शव मंगलवार को नदी में उतराता मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर उसकी शिनाख्त कर ली है। उसके बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा है। ग्राम कनकपुरी के रहने वाले परिजनों ने बताया कि पिछले कई वर्षों से वृद्धा प्रेमवती मानसिक रूप से बीमार है। उनका इलाज चल रहा था, लेकिन वह लापता हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें