फरीदपुर। कस्बे के एक मोहल्ले में बरात में आई सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म की कोशिश की गई। हालांकि परिजनों ने आरोपी युवक को पीट दिया। इधर, पुलिस ने घटना से इन्कार किया है। कस्बे के एक मोहल्ले में 11 मई की रात एक बारात आई थी। लोगों में चर्चा है कि बरात में अपने परिजनों के साथ एक सात वर्षीय बच्ची भी आई। जिस मोहल्ले में बरात रुकी। उसी मोहल्ले के एक युवक ने उससे दुष्कर्म की कोशिश की, लेकिन उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। परिजनों ने आरोपी युवक को जमकर पीटा। इसके बाद समझौता होने पर मामले को दबा दिया गया। फरीदपुर पुलिस ने घटना की जानकारी से इन्कार किया है। संवाद