नवाबगंज फोटो 2 मृतक छत्रपाल का फाइल फोटो
कुंडरा कोठी/ नवाबगंज। शादी में दावत खाने गए युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सोमवार की सुबह मृतक का शव गांव में गन्ने के खेत में पड़ा मिला। घटना की जानकारी मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मृतक के पिता ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। हालांकि ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई है।
थाना क्षेत्र के कुंडरा के मजरा हसनपुर गांव के 32 वर्षीय छत्रपाल पुत्र वीरपाल खेती कर परिवार का पालन-पोषण करते थे। रविवार की रात गांव में एक ग्रामीण की बेटी की शादी में छत्रपाल गए थे। रात भर जब वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। सोमवार की सुबह ग्रामीणों ने गन्ने के खेत में युवक का शव पड़ा देखा। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी मिलते ही भाई रवि सिंह, मां सुशीला देवी, बहन नीतू व प्रियंका का रो-रोकर हाल बेहाल था। घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। संवाद
नवाबगंज फोटो 2 मृतक छत्रपाल का फाइल फोटो