भोजीपुरा। अभयपुर-अगरास मार्ग पर एक बेकाबू डीसीएम ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। डीसीएम चालक ने युवक को गंभीर हालत में मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया है। थाना क्षेत्र के अंतर्गत अभयपुर अगरास मार्ग पर गांव घंघोरा-घंघोरी के पास शाम चार बजे भोजीपुरा से अपने गांव थाना फतेहगंज पश्चिमी के गांव सफरी जा रहे 20 वर्षीय युवक सुरेंद्र को डीसीएम चालक ने टक्कर मार दी। घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद पुलिस ने डीसीएम व बाइक को कब्जे में ले लिया है। इधर, पुलिस डीसीएम चालक को हिरासत में ले लिया है। युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। संवाद
गोवंश से टकराई बाइक, दंपती घायल
भड़सर। ससुराल से लौटते समय बाइक गाय से टकरा गई, जिसमें पति-पत्नी जख्मी हो गए। थाना कैंट के गांव मोहनपुर निवासी 25 वर्षीय नसीम अपनी पत्नी को बाइक द्वारा विदा करा कर कस्बा नवाबगंज से बाइक से लौट रहे थे कि गांव कलापुर के समीप मार्ग में खड़ी गाय से बाइक टकरा गई, जिसमें दोनों घायल हो गए। मालूम हो कि गांव कलापुर के समीप मार्ग में छुट्टा पशु आए दिन घूमते रहते हैं। छुट्टा पशुओं को गोशाला नहीं भेजे जाने से ग्रामीणों में रोष है। संवाद