फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में डीसी वर्मा बनाया जीत का रिकार्ड

Sun, 12 Mar 2017 01:09 AM IST
बरेली।  
विज्ञापन
DC Verma created record of victory in the district - फोटो : बरेली, अमर उजाला
विज्ञापन
यूं तो भाजपा बरेली की सभी नौ सीटों पर चुनाव जीती है लेकिन जीत का रिकार्ड बनाया मीरगंज से भाजपा प्रत्याशी डीसी वर्मा ने। बसपा के मौजूदा विधायक सुल्तान बेग से लगातार दो चुनाव हारे डीसी वर्मा ने इस बार 1.08 लाख से ज्यादा वोट हासिल कर बसपा प्रत्याशी को 54 हजार से ज्यादा वोटों से चुनाव हराकर सबसे ज्यादा वोटों से जीत हासिल की। 
विज्ञापन

मीरगंज में कानून व्यवस्था और लड़कियों की सुरक्षा एक बड़ा मुद्दा रहा है। खादर और आस-पास के गांवों में स्कूल जाने वाली लड़कियों से आए दिन छेड़छाड़ होने से बहुसंख्यक मतदाता लंबे समय से खुद को उत्पीड़ित महसूस कर रहा था। इनमें भी अधिकांश पिछड़े और दलित वर्ग के परिवार इसके शिकार थे। 2014 के चुनाव से वह भाजपा के पक्ष में एकजुट होने लगा। सुल्तान बेग अब तक  मुस्लिम के अलावा दलित और अन्य बिरादरियों के वोट मिलने से तीन बार विधायक बने। पहाड़गंज में लड़कियों से छेड़छाड़ ने मीरगंज के मतदाताओं को धार्मिक आधार पर पूरी तरह बांट दिया। भाजपा का टिकट मिलने के समय तक अपेक्षाकृत कमजोर माने जाने वाले डीसी वर्मा के पक्ष में हिंदू मतदाता एकजुट हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें