फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद दिन का तापमान भी घटेगा

विज्ञापन
मौसम का हाल - फोटो : Self
विज्ञापन

दो दिन बाद बारिश के आसार, फिलहाल रात का तापमान सामान्य से कम और दिन का ज्यादा

बरेली। दिन तप रहे हैं और रातें ठंड का एहसास करा रही हैं। रात का तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस कम है जबकि दिन का तापमान सामान्य से ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ हावी होने के कारण ऐसा हो रहा है। दावा किया गया है कि दो दिन बाद बादल मंडराने के साथ बारिश हो सकती है जिसके बाद दिन के तापमान में भी कमी आएगी।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम अनुसंधान केंद्र के निदेशक डॉ. जेपी गुप्ता ने बताया कि दिन में तेज धूप होने और पूर्व उत्तर पूर्व दिशा से चल रही हवा की वजह से दिन में तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, शाम को हवा की दिशा पश्चिम उत्तर पश्चिम हो जा रही है। जिसकी वजह से रात में चल रही हवाएं हल्की ठंड का एहसास करा रही हैं। हवा की दिशाओं में आए परिवर्तन की वजह से दिन और रात के तापमान में करीब 24 डिग्री सेल्सियस तक का अंतर दर्ज हो रहा है। शनिवार को अधिकतम तापमान 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम सामान्य से सात डिग्री कम 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। वहीं, नमी भी बढ़ोत्तरी के साथ 40 फीसदी रही। उन्होंने बताया कि मौसम की यही स्थिति रही तो अगले दो दिनों में बादल मंडराने के साथ हल्की बारिश होने के आसार बन सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें