फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: बेटियां खुद को मजबूत करें, अपने हक के लिए खड़ा होना सीखें

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। खुद की रक्षा करने के लिए सबसे पहले स्वयं को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाना अनिवार्य है। जब तक हम अपने हक के लिए खुद आवाज नहीं उठाएंगे, तब तक कोई दूसरा हमारी मदद के लिए आगे नहीं आएगा। ये बातें महिला थाना प्रभारी परमेश्वरी देवी ने मंगलवार को एसएसवी इंटर कॉलेज की छात्राओं से कहीं।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से आयोजित दोस्त पुलिस कार्यक्रम के तहत महिला थाने का भ्रमण करने पहुंचीं छात्राओं ने पुलिस के कामकाज की जानकारी ली। भ्रमण के दौरान कॉलेज की 51 छात्राओं को थाने के विभिन्न कक्षों में ले जाया गया।
उन्हें बताया गया कि शिकायत कैसे दर्ज की जाती है, हेल्प डेस्क कैसे काम करती है और पीड़ित महिलाओं की सहायता के लिए पुलिस किन प्रक्रियाओं का पालन करती है। छात्राओं ने बड़े उत्साह के साथ पुलिस की कार्यप्रणाली को करीब से देखा और अपनी जिज्ञासाओं को शांत किया।
विज्ञापन

महिला दरोगा पुष्पांजलि ने सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छेड़खानी या किसी भी प्रकार के उत्पीड़न की स्थिति में चुप रहने के बजाय तुरंत रिपोर्ट करें। कानून आपकी सुरक्षा के लिए है। पुलिस से डरने के बजाय उन्हें अपना मित्र समझें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें