बरेली। जिले के सात राजकीय औद्योगिक संस्थान में वार्षिक रिजल्ट की टॉपर सूची जारी हुई है। जिसमें बेटों को पछाड़कर बेटियों ने बाजी मारी है। प्रथम स्थान पर सीबीगंज आईटीआई की फिटर ट्रेड की निशा सिंह ने 97.67 प्रतिशत पाकर जिला टॉपर बनी हैं।
दूसरे स्थान पर सीबीगंज आईटीआई के ही इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के संजीव कुमार 97.17 प्रतिशत के साथ दूसरे टॉपर हैं। महिला आईटीआई वर्ल्ड बैंक की स्विंग टेक्नोलॉजी ट्रेड की आकांक्षा वर्मा 97 प्रतिशत के साथ तीसरी टॉपर रही हैं। चौथे स्थान पर सीबीगंज के ही भास्कर यादव 96.83 अंकों के साथ टॉपर बने। वहीं पांचवें स्थान पर बहेड़ी आईटीआई के रेफ्रिजिरेशन एयर कंडीशन टेक्नीशियन ट्रेड के मो. दानिश ने 95.5 प्रतिशत अंक के साथ चौथा स्थान प्राप्त किया।
हाल ही में इन टॉपरों को नोडल आईटीआई सीबीगंज में सम्मानित किया गया। इसमें सभी आईटीआई ने अपनी ट्रेड्स के टॉपरों की सूची भी जारी की है। जिसमें वर्ल्ड बैंक आईटीआई महिला में छह ट्रेड्स संचालित हैं। जिसमें इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक ट्रेड में की मुस्कान शाक्य, टेक्नीशियन इलेक्ट्रॉनिक पॉवर सिस्टम में श्वेता गौतम, कंप्यूटर ऑपरेटिंग प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (कोपा) में अक्षिता कश्यप, ड्राफ्ट्समैन सिविल ट्रेड में दिशा गुप्ता टॉपर बनी हैं।
इसके अलावा आईटीआई काष्ठ कला के फिटर ट्रेड के विष्णु, पेंटर में मोहित, कारपेंटर में मनोज, डीजल मैकेनिक में शीतल, आरएसी में विकास और इलैक्ट्रिशियन में प्रिया टॉपर बनी।
वहीं बहेड़ी आईटीआई ने भी अपने सभी 12 ट्रेडों के टॉपरों की सूची जारी की। जिसमें मैकेनिक ट्रेड में यश, कोपा में सुभाश, पेंटर में सुरेंद्र, फैशन ट्रेड में सना, ड्रेस मेकिंग में सुषमा, कॉस्मोलॉजी में संजना, प्लंबर में ऋषिपाल, इलेक्ट्रीशियन सत्यपाल गुर्जर, आरएसी में दानिश, वेल्डर में श्रीपाल, आईसीटीएसएम ट्रेड में शिवानी, डीएमएम ट्रेड में संदीप ने टॉप किया है। बहेड़ी टॉपर ड्रेस मेकिंग ट्रेड में खुशी, सीबीगंज वेल्डर ट्रेड में संजय बने हैं। इनके अलावा आंवला मैकेनिक ट्रेड में मोहित यादव, इलेक्ट्रीशियन ट्रेड में नेहा, टेक्निशियन पावर इलेक्ट्रॉनिक्स सिस्टम में समीर, वेल्डर में महेश पाल आंवला के टॉपर रहे हैं। संवाद