बरेली। मामी को प्रेमजाल में फंसाकर भांजे ने धोखा दे दिया। इससे परेशान महिला ने आत्महत्या कर ली। महिला के पति ने किला थाने में भांजे के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
बाराबंकी के थाना रामनगर निवासी शख्स गाजियाबाद में रहते हैं। उन्होंने किला थाना प्रभारी सुभाष सिंह को बताया कि सीतापुर निवासी सगा भांजा उनकी पत्नी को प्रेमजाल में फंसाकर ले गया। तीन अन्य लोगों ने उसका साथ दिया। इस दौरान पत्नी ने उन्हें कॉल करके बताया था कि भांजा उन्हें साथ तो ले आया, लेकिन उनसे शादी नहीं कर रहा है। इस कारण वह मानसिक तनाव में थीं। परेशान होकर उनकी पत्नी ने किला छावनी स्थित मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। थाना प्रभारी ने बताया कि भांजे सहित चार आरोपियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो