फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: समितियों से डीएपी नदारद, भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। गेहूं बोआई का सीजन पीक पर होने के बावजूद जिले की ज्यादातर साधन सहकारी समितियों पर इन दिनों डीएपी उपलब्ध नहीं है। रिठौरा और नवाबगंज इलाके में एनपीके तक नहीं है। ऐसे में किसानों को भटकना पड़ रहा है। गेहूं की बोआई भी प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन

पिछले डेढ़ माह से जिले में डीएपी खाद का संकट बना हुआ है। हजारों किसान ऐसे हैं, जो डीएपी उपलब्ध न होने की वजह से गेहूं की बोआई नहीं कर पा रहे। पिछले एक सप्ताह से सहकारी संघ के अधिकारियों ने निजी कंपनियों से डीएपी खरीदकर समितियों पर भेजना शुरू किया है, बावजूद संकट कम नहीं हुआ। अधिकतर समितियां खाली पड़ी हैं। रिठौरा और नवाबगंज इलाके में एनपीके तक नहीं है। संवाद

धक्कामुक्की के बीच हुआ वितरण
शाही। शाही साधन सहकारी समिति पर 400 बोरी डीएपी आई तो इसे खरीदने के लिए मारामारी मच गई। किसानों की भीड़ के बीच उपलब्ध उर्वरक ऊंट के मुंह में जीरा जैसा साबित हुआ। लाइन में लगे कई किसानों के हाथ मायूसी लगी। पहले खाद लेने के लिए किसानों के बीच धक्कामुक्की भी हुई। मोहल्ला वली नगर निवासी किसान बड़े खां ने बताया कि शुक्रवार को वह पूरे दिन लाइन में लगे रहे। शनिवार को भी तीन बजे तक लाइन में लगे लेकिन डीएपी नहीं मिल पाई। कुलछा गांव के किसान भीमसेन ने बताया कि उन्हें दो बोरी डीएपी की जरूरत थी लेकिन एक ही बोरी मिली। संवाद
विज्ञापन


दो माह से खाली पड़ा है इफको विक्रय केंद्र
सिरौली। नगर का इफको केंद्र करीब दो माह से खाली पड़ा है। किसान नेपाल ने बताया कि डीएपी की किल्लत से किसान हताश और परेशान हैं। किसान चुन्नीलाल मौर्य, हेतराम, होरीलाल, जबर खान ने बताया कि खाद के बिना गेहूं की बोआई नहीं हो पाई है। संवाद
विज्ञापन


आज पहुंचेगी 1300 टन एनपीके
जिले में रविवार को 1300 मीट्रिक टन एनपीके पहुंच रही है। मांग के अनुसार इसे समितियों को उपलब्ध कराया जाएगा। अभी डीएपी आने की सूचना नहीं है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें