फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: छह दिन से डीएपी खत्म, भटक रहे किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे की क्षेत्रीय सहकारी समिति पर पिछले छह दिन से डीएपी खाद का स्टॉक खत्म होने के कारण गेहूं की बोआई की तैयारी में लगे किसानों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वे लगातार कृषक सहकारी समिति के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी चिंता कम नहीं हो रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि समिति पर डीएपी नहीं मिलने के कारण बाजार में महंगे दामों पर डीएपी की बिक्री की जा रही है। बाजार में मिल रही डीएपी की गुणवत्ता का कोई भरोसा नहीं है।
चौबारी मेले के चलते नहीं पहुंच पा रहा रैक
इस संदर्भ में सहकारी समिति सचिव पंकज शर्मा ने बताया कि डीएपी की डिमांड लगी हुई है। आवंटन भी हो गया है। रामगंगा चौबारी मेले के कारण भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक के चलते ट्रक नहीं आ सका है। उन्होंने शुक्रवार को डीएपी आने की संभावना जताई। सचिव ने बताया कि एनपी के व यूरिया पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। संवाद
विज्ञापन

-
भगवानपुर कुंदन समिति पर खाद की कमी
फतेहगंज पूर्वी। क्षेत्र के भगवानपुर कुंदन बिलपुर समिति पर खाद की कमी है। यहां फिलहाल डीएपी 105 कट्टे हैं, एनपीके 100 कट्टे है। सचिव ज्ञानेश पाल सिंह ने बताया कि एक-दो दिन में और खाद आ जाएगी। जरौल गांव की गोदाम पर एनपीके है, जबकि डीएपी नही है। सचिव केशव कुमार ने बताया कि खाद का वितरण किया जा रहा है और खाद भी जल्द पहुंच जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें