फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 14 दिन बाद भी बिशारतगंज समिति पर नहीं पहुंची डीएपी

विज्ञापन
क्षेत्रीय सहकारी समिति बिशारतगंज
विज्ञापन
बिशारतगंज। कस्बे की क्षेत्रीय सहकारी समिति पर 14 दिन बाद भी डीएपी खाद न पहुंचने के कारण गेहूं की बोआई की तैयारी में लगे किसानों को अत्यधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसान समिति के चक्कर काटते काटते परेशान हैं। किसानों को रोजाना जल्द डीएपी आने का भरोसा देकर टरका दिया जाता है।
विज्ञापन

एक नवंबर से समिति पर डीएपी का स्टाफ खत्म है। किसानों का कहना है कि समिति पर डीएपी नहीं मिलने के कारण बाजार में महंगे दामों पर डीएपी की बिक्री की जा रही हैं। गेहूं की बोआई लेट न हो। इसके मद्देनजर किसान महंगी डीएपी खरीदने को विवश हैं। अभी तक मझगवां ब्लॉक क्षेत्र की चार में से तीन क्षेत्रीय सहकारी समितियों अलीगंज, राजपुरकलां, बड़ागांव पर डीएपी आ चुकी है। अकेले बिशारतगंज समिति वंचित हैं। समिति सचिव पंकज शर्मा का कहना है कि उनके स्तर से डीएपी की डिमांड लगी हुई है। आवंटन भी हो गया है लेकिन डीएपी अभी नहीं पहुंच सकी है।
सहायक निबंधक सहकारिता बृजेश परिहार ने बताया कि मझगवां क्षेत्र में सर्वाधिक डीएपी की डिमांड रहती है। इसको देखते हुए अधिक आवंटन दिया जाता है। उन्होंने कहा के दो दिन के अंदर बिशारतगंज समिति पर डीएपी उपलब्ध करा दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें