फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: 4.15 किलो डोडा के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मीरगंज। पुलिस ने बुधवार की रात एक व्यक्ति को 4.15 किलो डोडा के साथ गिरफ्तार किया है। उपनिरीक्षक सूरजपाल ने बताया कि वह अपने अधीनस्थों के साथ गश्त कर रहे थे। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति नेशनल हाईवे स्थित फ्लाई ओवर के पास डोडा बेचने की फिराक में बैठा है। पुलिस ने बताए गए स्थान पर छापा मारकर आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में अपना नाम विपिन निवासी थाना सिरौली बताया। तलाशी लेने पर उसके पास प्लास्टिक के कट्टे में डोडा बरामद हुआ। पूछने पर उसने बताया कि वह बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहा था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर थाने ले आई। उसके खिलाफ मामला पंजीकृत कर बृहस्पतिवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें