शाही। शादी में डीजे पर नर्तकियों के फूहड़ डांस कराने पर पुलिस ने आयोजकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के नरखेड़ा गांव निवासी प्रेमपाल की पुत्री का विवाह समारोह था। मंगलवार की शाम पुत्री की विदा के बाद बुधवार को पुत्र की बरात आंवला क्षेत्र के गांव फुलासी में जाने का कार्यक्रम था। पुत्र के बरात जाने से एक दिन पूर्व मंगलवार की शाम को प्रेमपाल व अन्य रिश्तेदारों ने तीन नर्तकियों को बुलाया और डीजे पर डांस कराया। कुछ ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस हरकत में आ गई।
मौके पर जाकर हो रहे अश्लील डांस को बंद करवाकर डीजे संचालक सुनील को थाने ले आई। थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने बताया कि नर्तकियों के डांस से संबंधित कोई इजाजत नहीं थी। आयोजक लाखन के खिलाफ मुकदमा लिखवाया जा रहा है। संवाद