नवाबगंज। कोर्ट के आदेशों पर दर्ज कराई गई धोखाधड़ी और अमानत में खयानत के मामले में दस साल बाद कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कस्बे के एक अधिवक्ता समेत तीन लोगों को तीन साल की जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने दस हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।
कस्बे की दयालपुरा बस्ती निवासी मो. यामीन ने 10 अप्रैल 2015 को कोर्ट के आदेशों पर कस्बे में चल रही मातृ भूमि बेनिफिट म्युचुअल फंड के डोरी लाल दिवाकर, संदीप राठौर सहित नौ लोगों पर धोखाधड़ी करने और अमानत में खयानत का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें विवेचक ने तीन लोगों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी। कंपनी के कैशियर डोरी लाल दिवाकर याकूबपुर, ग्राम मियांपुर के राजेंद्र पाल के साथ ही कस्बे के राधा कृष्ण मंदिर के पास रहने वाले हरिओम शर्मा के नाम इसमें शामिल थे। दस साल तक चले इस मामले में मंगलवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट विनेश कुमार ने तीनों को आरोपी मानते हुए सजा सुनाई है। संवाद