फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में डाक बहाल सेवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। जम्मू-कश्मीर में सब कुछ सामान्य होने और पर्यटन गतिविधियां शुरू होते ही भारतीय डाक विभाग ने अपनी स्थगित सेवाएं बहाल कर दी हैं। अनुच्छेद 370 हटाए जाने के दौरान जम्मू-कश्मीर में तमाम प्रतिबंध लग गए थे। इसके तहत ही मोबाइल फोन, इंटरनेट सेवाओं पर रोक लग गई थी और रेलवे और डाक विभाग ने भी अपनी सेवाएं स्थगित कर दी थीं। इससे देश भर से जम्मू-कश्मीर जाने वाले डाक और रेल माध्यम से जाने वाले पार्सल और पत्र बुकिंग आदि बंद कर दी गई थीं।
विज्ञापन

पोस्टमास्टर जनरल (पीएमजी) संजय सिंह ने बताया कि डाक विभाग ने अगस्त माह में जम्मू-कश्मीर जाने वाले पार्सल और डाक आदि पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया गया था। अब वहां सब कुछ सामान्य हो गया है। केंद्र सरकार ने पर्यटकों को जाने की अनुमति के साथ अन्य सभी गतिविधियां सामान्य कर दी हैं, इसलिए डाक विभाग सक्रिय हो गया है। डाक निदेशालय ने जम्मू-कश्मीर डाक सेवाएं बहाल करने का फैसला पिछले दिनों लिया था। इसके तहत अब पोस्टल सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। प्रतिबंध लगने से विभिन्न स्थानों पर बड़ी तादाद में पार्सल और पत्र आदि जहां के तहां डंप हो गए थे। अब विभाग इसका तेजी से क्लीयरेंस कर रहा है। नई पार्सल, स्पीड सेवा आदि बुकिंग भी सभी डाकघरों पर सामान्य रूप से जम्मू-कश्मीर जाने वाले आर्टिकल बुक हो रहे हैं। उधर, रेलवे भी पार्सल सेवाएं बहाल कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें