फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने सूरजभान स्कूल में बने अवैध निर्माण ध्वस्त करने की जिम्मेदारी एडीएम को सौंपी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। राजेंद्रनगर बी-ब्लाक स्थित सूरजभान स्कूल परिसर में अवैध निर्माण तोड़ने के लिए प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। शनिवार अवकाश में भी इसकी रणनीति बनती रही। डीएम ने ध्वस्तीकरण कार्रवाई करने की जिम्मेदारी एडीएम सिटी को सौंपी है। उधर, स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से कहा कि विभागीय मिलीभगत से बनी अवैध बिल्डिंग तोड़ने में परिषद अधिकारी खेल करते रहे और एक बैंक ब्रांच भी खुल गई। इसलिए बैंक प्रबंधन पर भी प्रभावी कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन

स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर कहा है कि आवास विकास परिषद ने सूरजभान प्राइमरी स्कूल बनाने के लिए भूमि सशर्त आवंटित की थी। इस स्कूल में 25 प्रतिशत गरीबों की मुफ्त पढ़ाई और प्रबंध समिति में परिषद का एक सदस्य नामित करना शामिल था। ज्ञापन में कहा गया है कि विभागीय मिलीभगत से परिसर में कई अवैध निर्माण बन गए। परिसर में केनरा बैंक खुलने की जांच और अवैध निर्माण गिराने की आग्रह किया गया है। उधर, परिषद ने अवैध निर्माण ध्वस्त करने के साथ केनरा बैंक खुलने की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें