फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cylinder cracked by filling gas more, death of baby

Tue, 14 Nov 2017 01:55 AM IST
बरेली।
विज्ञापन
राोती ‌िबबिलख्‍ाती म‌िहहिलाएं
विज्ञापन
अधिक गैस भरने की वजह से गुब्बारों की गैस का सिलेंडर अचानक फट गया जिससे गुब्बारा विक्रेता के इकलौते बेटे की मौत हो गई। भतीजे सहित तीन अन्य बच्चे घायल हो गए जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। धमाका इतना तेज था कि आस-पास के घरों की दीवारें भी दरक गईं। पुलिस पहुंची, लेकिन परिवार ने पोस्टमार्टम से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन

गेला टांडा गांव के संजय कुमार का बेटा वेद प्रकाश वर्मा गुब्बारों में गैस भरकर बेचता है। सोमवार सुबह करीब सात बजे वेद प्रकाश ने सिलेंडर में गैस भरकर आंगन में रख दिया। सिलेंडर में बने प्रेशर से गैस लीक होने लगी। पड़ोस में रहने वाले गेंदनलाल को भी जांचने के लिए वेद प्रकाश बुलाकर लाया। गेंदनलाल ने सिलेंडर के निपुल को कसना शुरू किया तो धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। हादसे में वेद प्रकाश का बेटा सात वर्षीय राजपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे में वेद प्रकाश की 13 वर्षीय बेटी मंजू, 11 वर्षीय प्रियंका और भतीजा गेंदनलाल गंभीर रूप में घायल हो गए। सभी घायलों को कस्बे के ही अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें